फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: श्रीनगर ग्रेनेड हमले में बड़ी सफलता, लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकी गिरफ्तार; IGP कश्मीर का बयान

Fri, 08 Nov 2024 04:10 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में रविवार बाजार में ग्रेनेड फेंकने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। आईजीपी कश्मीर विधि कुमार बिरदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी है। 
विज्ञापन
विधि कुमार बिरदी, IGP कश्मीर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में रविवार बाजार में ग्रेनेड फेंकने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। आईजीपी कश्मीर विधि कुमार बिरदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी है। 
विज्ञापन


जम्मू कश्मीर पुलिस ने तीन नवंबर को श्रीनगर में हुए ग्रेनेड हमले के सिलसिले में लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादियों को हिरासत में लिया है। जिनकी पहचान ओसामा यासीन शेख, उमर फैयाज शेख और अफनान मंसूर शेख के रूप में हुई है। इस हमले में 12 नागरिक घायल हो गए थे।

आईजीपी कश्मीर विधि कुमार बिरदी ने कहा कि बीती तीन नवंबर को श्रीनगर के 'रविवार बाजार' में ग्रेनेड हमले के मामले में पुलिस ने आतंकवादियों को पकड़ लिया है। तीन लोग पकड़े गए हैं। तीनों इखराजपुरा श्रीनगर के ही रहने वाले हैं। यूएपीए में मामला दर्ज किया गया है। इन्हें सख्त से सख्त सजा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें