कश्मीर घाटी के पंपोर में आतंकियों ने बुधवार की देर रात पुलिस जिप्सी पर हमला कर दिया। श्रीनगर-जम्मू नेशनल हाईवे पर हुए हमले में दो पुलिसकर्मी शहीद हो गए, जबकि एक अन्य नागरिक की मौत हो गई।
घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया। साथ ही आतंकियों की तलाश शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि इसी इलाके में सोमवार देर रात बीएसएफ के काफिले पर आतंकियों ने अंधाधुंध गोलियां चलाईं थीं। इसमें सात जवान जख्मी गए थे।
मिली जानकारी के अनुसार पुलवामा ज़िले के गालंदर इलाके में पुलिस की जिप्सी पर आतंकियों ने गोलियां बरसाईं। हमले में एक स्थानीय नागरिक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।