फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंटी मोबाइल वोटर स्क्वॉयड का गठन

Sun, 14 Dec 2014 07:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य पुलिस ने मोबाइल वोटरों पर नजर रखने के लिए एंटी मोबाइल वोटर स्क्वॉयड का गठन किया है। 20 दिसंबर को होने वाले अंतिम चरण के मतदान के लिए 20 विधानसभा सीटों पर नजर रखने के लिए यह स्क्वॉयड काम करेगी। कोई राजनीतिक दल अपने वाहनों में वोटर्स को ले जाकर अपने पक्ष में वोट न डलवाए इसलिए यह स्क्वॉयड बनाई गई है।
विज्ञापन

 
देखा जाता है कि प्रत्याशियों के समर्थक जबरन अपने वाहन वोटर्स के पास भेज देते हैं और उनको मतदान केंद्र पर पहुंचाते हैं। यहां उनको पक्ष में वोट करने के लिए कहा जाता है। ऐसे लोगों पर नजर रखने के लिए यह स्क्वॉयड बनाए गए हैं।

हर एक विधानसभा क्षेत्र का मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी इस स्क्वॉयड में शामिल रहेगा, जो मतदान के दिन मोबाइल वोटरों पर नजर रखेगा। यदि कोई पकड़ा गया, तो उसकी जानकारी एसएसपी और एसएसपी कंट्रोल रूम को दी जाएगी।
विज्ञापन


जम्मू के एसएसपी उत्तम चंद ने बताया कि हर एक विधानसभा क्षेत्र में इस स्क्वॉयड का गठन किया गया है। दरअसल प्रत्याशी मतदान के दिन गांवों में वोटरों को रिझाने के लिए वाहन भेज देते हैं।

इसमें वाहनों के जरिये मतदान केंद्र तक आसानी से पहुंचाकर अपने पक्ष में वोट डालने की कोशिश की जाती है। कई बार ऐसा भी होता है कि कुछ लोग दूसरे लोगों के मत का प्रयोग कर जाते हैं।

ऐसे लोगों पर नजर रखने के लिए इन स्क्वॉयड का गठन किया गया है। रविवार को चौथे चरण के मतदान को लेकर भी इन टीमों का गठन किया गया। श्रीनगर में आठ टीमों का गठन किया गया, जिन्होंने मोबाइल वोटरों पर नजर रखी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें