फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर घाटी में राइफल छीनने वाले गिरोह का पर्दाफाश

Sun, 27 Nov 2016 06:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
घाटी में तैनात जवान - फोटो : PTI
विज्ञापन
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में जम्मू कश्मीर पुलिस द्वारा हथियार छीनने वाले एक मॉड्यूल का पर्दाफाश किया। इस मॉड्यूल के तीन सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। मिली जानकारी के अनुसार वह अन्य कई वारदातों को अंजाम देने की फिराक में थे।  
विज्ञापन


एसएसपी पुलवामा रईम अहमद ने बताया कि संदिग्ध तत्वों और इन युवकों की गतिविधियों पर काफी समय से नजर थी और पुलिस द्वारा अरशद डार को पकड़ा गया जो पुलवामा जिले के मुरन का का रहने वाला है।

पूछताछ के दौरान इरशाद ने अपने दो और साथियों आदिल अहमद रेशी और आदिल गनई के नाम का खुलासा किया। आदिल अहमद रेशी जिले के गाडूरा, जबकि आदिल गनई सिरनू का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा के लिए स्थापित पुलिस चौकी से हथियार लूटने की थी योजना

एसएसपी पुलवामा ने दी जानकारी - फोटो : Demo Pic.
एसएसपी पुलवामा ने यह भी बताया कि यह तीनों पुलवामा के एक क्षेत्र विशेष में रहने वाले अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए स्थापित पुलिस चौकी से हथियार लूटने की योजना को अंजाम देने वाले थे। तीनों ने इस चौकी की अच्छी तरह से रेकी करते हुए अपनी पूरी तैयारी कर रखी थी।

एसएसपी पुलवामा ने बताया कि इन तीनों से पूछताछ जारी है। हमने इनके मॉटिवेटरों का भी पता लगाया है, जो इन्हें ऐसा करने के लिए तैयार करता था। जल्द ही हम इनके अन्य साथियों को भी पकड़ लेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें