फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RS Pura: पुलिस ने AAP के प्रदेश संयोजक ओम प्रकाश खजूरिया को हिरासत में लिया

Mon, 20 Jun 2022 01:31 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आरएस पुरा/ जम्मू

सार

आप के प्रदेश संयोजक ओम प्रकाश खजूरिया को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि आप संयोजक अग्निपथ योजना के विरोध में जारी एक प्रदर्शन में शामिल होने वाले थे। 
विज्ञापन
Jammu AAP - फोटो : सुभाष
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू के मीरा साहिब में पुलिस ने सोमवार सुबह आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश संयोजक ओम प्रकाश खजूरिया को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि आप संयोजक अग्निपथ योजना के विरोध में एक प्रदर्शन में शामिल होने वाले थे। इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है। 

विज्ञापन


इस दौरान ओम प्रकाश खजुरिया ने कहा कि आज जम्मू संभाग में विभिन्न जगहों पर आम आदमी पार्टी ने प्रदर्शन की कॉल दी है। इसी को लेकर उन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रही है। देश में लोकतंत्र का गला घोटा जा रहा है। भाजपा सरकार तानाशाही रवैया अपनाए हुए है। सरकार को चाहिए कि वे जल्द से जल्द अग्निपथ योजना को वापस ले।

आम आदमी पार्टी की जम्मू इकाई की तरफ से अग्निपथ योजना के विरोध में  शहर में प्रदर्शन का कॉल दी गई थी। अग्नि पथ योजना को लेकर प्रदेश सहित देशभर में विरोध देखने को मिल रहा है। हालांकि कई लोग इस योजना के समर्थन में भी हैं। जम्मू संभाग में युवा इस योजना का लगातार विरोध कर रहे हैं और इसे वापस लेने की मांग कर रहे हैं। इसे लेकर कठुआ, चड़वाल, जम्मू शहर सहित सीमांत क्षेत्रों में युवाओं ने प्रदर्शन किया है। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने भी इस योजना का विरोध किया है और इसे एंटी यूथ स्कीम करार दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें