फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 जनवरी के चलते जम्मू शहर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

Fri, 24 Jan 2020 06:59 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन
26 जनवरी के चलते जम्मू शहर में अलर्ट जारी कर दिया गया है। शहर में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित किया जा रहा है। इसके अलावा नाकों पर पुलिस और सुरक्षा बलों की संख्या बढ़ा दी गई है। शुक्रवार को पुलिस के साथ सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाला। परेड मैदान मिनी स्टेडियम, एमए स्टेडियम, यूनिवर्सिटी मैदान समेत अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर पैनी नजर रखी जा रही है। बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की सघन जांच की जा रही है। संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है। 
विज्ञापन


पुलिस की मोबाइल वैन भी शहर में चक्कर लगा रही है। किसी के ऊपर शक होने पर पुलिस उससे पूछताछ करने के साथ पहचान पत्र देख रही है। पूरे शहर में लगाए गए नाकों पर पुलिस चौकस है। रात के समय मुख्य नाकों पर वाहनों को सघन चेकिंग की जा रही है। पूरी जांच प्रक्रिया के बाद ही वाहनों को आगे की तरफ बढ़ने दिया जा रहा है। पुलिस की गश्त टीम भी रात में नजर रखी है। 

गणतंत्र दिवस समारोह को देखते हुए सड़कों के किनारे से रेहड़ियों को हटाया गया है। खास कर महत्वपूर्ण स्थानों से। बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा और कड़ी की गई है। यहां पर हर आने जाने वाले पर नजर रखी जा रही है। सीआरपीएफ, आईटीबीपी, एसएसबी के जवानों ने शहर की सुरक्षा का जिम्मा संभाल लिया है। एसएसपी तेजेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस अलर्ट पर है। रात के समय विशेष गश्त की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें