फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अनंतनाग में पुलिस ने कुख्यात ड्रग तस्कर की संपत्ति कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में जम्मू कश्मीर पुलिस ने कुख्यात ड्रग तस्कर जुबैर रमजान गनी निवासी गुंड बाग सीर हमदान की संपत्ति कुर्क की। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी और इससे होने वाली आय के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अनंतनाग पुलिस ने तस्कर की अचल संपत्ति कुर्क की है।
विज्ञापन

कुर्क की गई संपत्ति में गुंड बाग सीर हमदान, मट्टन में स्थित अटारी सहित दो मंजिला आवासीय मकान और 32 मरला जमीन शामिल है। उन्होंने बताया कि जुबैर पर पुलिस स्टेशन मट्टन में एनडीपीएस और एक्साइज एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। पुलिस की जांच और पूछताछ के दौरान यह पाया गया कि कि संपत्ति मादक दवाओं की तस्करी से जुटाई गई थी। तस्कर अभी जिला जेल भद्रवाह, जम्मू में बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें