फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब ले जाई जा रही 90 किलो भुक्की बरामद, ट्रक चालक और सहचालक गिरफ्तार

Tue, 04 Jun 2019 01:12 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हीरानगर

सार

-हीरानगर पुलिस ने दियाला चक के पास नाका लगा कर पाई सफलता
विज्ञापन
handcuff
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नशे के खिलाफ जिला पुलिस की ओर से शुरू की गई मुहिम को आगे बढ़ाते हुए हीरानगर पुलिस ने एक ट्रक से 90 किलो भुक्की बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जिला पुलिस प्रमुख श्रीधर पाटिल के दिशानिर्देश पर एसएचओ हीरानगर जेजे भगत ने दियालाचक के पास दोपहर को नाका लगाया था। इस दौरान करीब डेढ़ बजे एक ट्रक (पीबी23एम 4084) को रोका।

तलाशी के दौरान पुलिस ने 90 किलो भुक्की बरामद की जो पंजाब ले जाई जा रही थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर ट्रक चालक और सहचालक गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान सागर और हरजीत सिंह दोनों निवासी चक लोहा, लुधियाना (पंजाब) के रूप में हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें