फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर में ड्राइवर की आतंकियों ने की हत्या, पूरे इलाके में चलाया गया सर्च ऑपरेशन

Tue, 04 Jun 2019 12:33 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
ड्राइवर समीर अहमद वानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
श्रीनगर के बाहरी इलाके पंथाचौक में आतंकियों ने सोमवार की रात एक ड्राइवर की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में घेराबंदी कर सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। 
विज्ञापन


बताते हैं कि खानमोह के ड्राइवर समीर अहमद वानी को आतंकियों ने पंथा चौक इलाके में गोली मार दी। खून से लथपथ होकर वह गिर पड़ा तो आतंकी भाग निकले। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताते हैं कि उसका भाई भी सक्रिय आतंकी है। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने जगह-जगह नाके लगाकर तलाशी अभियान शुरू कर दिया।

ज्ञात हो कि दक्षिणी कश्मीर में पिछले दो दिनों में आतंकियों ने नेताओं को निशाना बनाया था। रविवार को आतंकियों ने पुलवामा जिले में नेकां के पूर्व विधायक गुलाम मोहिउद्दीन मीर के मुरन स्थित आवास पर ग्रेनेड हमला किया। साथ ही अंधाधुंध फायरिंग की। 
विज्ञापन


शनिवार को देर शाम पुलवामा जिले के पिंगलाना में कांग्रेस नेता उमर जान के घर पर आतंकियों ने ग्रेनेड हमला किया था। दो ग्रेनेड घर को निशाना बनाकर दागे गए थे, जिसमें एक ग्रेनेड घर के अंदर गिरकर फटा, जबकि दूसरा फट नहीं पाया। घटना के वक्त कांग्रेस नेता घर पर मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें