फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा में आतंक पर प्रहार: स्लीपर सेल मॉड्यूल का भंडाफोड़, दहशतगर्दों के पांच मददगार गिरफ्तार

Sat, 20 Nov 2021 09:30 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

मॉड्यूल स्लीपर सेल के रूप में कार्य कर रहा था। जोकि आतंकियों तक हथियारों और गोला-बारूद पहुंचाने में शामिल था। गिरफ्तार किए गए आतंकियों के मददगार अपने आकाओं के इशारे पर सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड हमले करने में भी शामिल थे।
 
विज्ञापन
आतंकवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर संभाग के पुलिस जिले में पुलिस ने आतंकियों के स्लीपर सेल मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। जिसमें लश्कर-ए-तैयबा के पांच मददगार गिरफ्तार किए गए हैं। इनके कब्जे से हथियार, गोला बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। थाना काकापोरा में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन


पुलवामा पुलिस ने जिले में कई ग्रेनेड हमलों से संबंधित मामलों की जांच के दौरान आतंकियों के पांच सक्रिय सहयोगियों को गिरफ्तार कर इनके नेटवर्क का भंडाफोड़ किया। जिनकी पहचान शौकत इस्लाम डार पुत्र मोहम्मद रुस्तम डार, एजाज अहमद लोन पुत्र मोहम्मद अब्दुल्ला, एजाज गुलजार लोन पुत्र गुलजार अहमद, मंजूर अहमद भट पुत्र अली मोहम्मद और नासिर अहमद शाह पुत्र गुलाम रसूल के रूप में हुई है।

कुलगाम में हिजबुल का एक आतंकी ढेर
कुलगाम में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि मारे गए आतंकी की पहचान मुदासिर अहमद वागे के रूप में हुई है, जोकि ए प्लस श्रेणी का था। वह हिजबुल मुजाहिद्दीन का जिला कमांडर था और घाटी में 2018 से सक्रिय था। उसके कब्जे से हथियार और आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। बताया जा रहा है कि एक से दो आतंकी अभी सुरक्षाबलों के घेरे में हैं। जिसको देखते हुए सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ स्थल से 60 लोगों और बच्चों को निकालकर सुरक्षित जगह पहुंचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें