फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीरः जैश-ए-मोहम्मद के ठिकाने का पर्दाफाश, 5 ओवर ग्राउंड वर्कर्स गिरफ्तार

Mon, 05 Feb 2018 05:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
- फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने घाटी में आतंकियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए जैश-ए-मोहम्मद के ठिकाने का पर्दाफाश कर 5 ओवर ग्राउंड वर्करों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई को संयुक्त रूप से  अवंतीपोरा पुलिस, सेना और सीआरपीएफ ने अंजाम दिया है। 

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक अवंतीपोरा पुलिस ने ओवर ग्राउंड वर्कर्स के ठिकानों पर छापा मारा और वहां से 5 OGW को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि यह सभी आतंकियों की मदद करते थे और सुरक्षाबलों पर भी ग्रेनेड अटैक करते थे। 

विज्ञापन


हाल ही में ओवर ग्राउंड वर्कर्स ने CRPF की टीम को निशाना बनाया था। इन लोगों ने CRPF के दल पर ग्रेनेड फेंके थे। हमले में दो जवान घायल हो गए थे। जबकि दो अन्य नागरिक घायल हो गए थे। 

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल में यह हमला हुआ था। CRPF का दल गस्त पर निकला था। इसी दौरान ओवर ग्राउंड वर्कर्स ने दल को निशाना बनाते हुए ग्रेनेड अटैक किया था। हमले के बाद यह सभी लोग फरार हो गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें