उधमपुर। रहबर-ए-तालीम शिक्षकों ने रविवार को मांगें को पूरी करने की मांग को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने मांगें न पूरी होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे आरईटी शिक्षक एसोसिएशन के प्रधान विनोद शर्मा ने कहा कि काफी समय से वे सरकार से मांग कर रहे हैं कि एसएसए के अधीन लगे शिक्षकों को दो माह से बकाया वेतन जारी किया जाए, पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके आरईटी शिक्षकों को स्थायी करने, तबादला नीति लागू करने, मिड डे मील का भुगतान करने सहित कई समस्याओं को शीघ्र पूरा किया जाए, लेकिन सरकार उनकी अनदेखी कर रही है। उन्होंने सभी आरईटी शिक्षकों को एकजुट होने की अपील की।
प्रदर्शन में सुकेश खजूरिया, शाम शर्मा, प्रीतम, शमशेर, सुशील सिंह, साहिल, रेखा, सुखदेव, लेखराज सहित बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल रहे।