फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K में पुलिस ने सीमा से जासूसी के आरोप में दो युवक पकड़े

Sat, 12 Nov 2016 08:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
suspect - फोटो : demo pic
विज्ञापन
सुरक्षा संबंधी सूचनाओं को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों को देने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। बताया जाता है कि दोनों आरोपी बीएसएफ और सेना की पोस्टों की जानकारी सीमा पार भेज रहे थे। दोनों आरोपियों सतविंदर सिंह बिट्टू निवासी सिंबल और लकी उर्फ डडू निवासी फिंदड़ से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार दोनों युवक भारतीय क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति के साथ-साथ अन्य सूचनाओं को व्हाट्सएप के माध्यम से पाकिस्तान भेज रहे थे। पुलिस को दोनों पर पहले से ही शक था। उन पर नजर रखी जा रही थी। दोनों को सीमावर्ती सुचेतगढ़ गांव से कुछ दूर शमशान घाट से पकड़ा गया।

आरएस पुरा पुलिस ने एफआईआर 168/2016 में धारा 18 यूएलए के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है। आरएस पुरा पुलिस थाना प्रभारी भूषण मन्हास ने बताया कि इन दोनों के पास से कुछ दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। दोनों के मोबाइल भी जब्त किए गए हैं, जिनकी जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें