राजबाग पुलिस ने हीरानगर के सीमावर्ती गांव चक्क छब्बा में छापेमारी के दौरान देसी शराब की खेप के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार पुलिस ने नियमित जांच के दौरान छब्बे चक्क गांव में ओचक तलाशी अभियान चला कर देसी शराब का धंधा करने वाले दो लोगों को दबोच लिया ।
उनके पास से देसी शराब भी जब्त की गई , पकडे़ गए आरोपियों की पहचान दीपक कुमार ओर जानी निवासी चक्क दराबां के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज का जांच शुरू कर दी है।