फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन भगोड़े चढ़े पुलिस के हत्थे

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। जिला पुलिस ने कई साल से विभिन्न मामलों में फरार चल रहे तीन भगोड़ों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। जानकारी के अनुसार तोशी उर्फ दर्शन लाल और गुड उर्फ यशपाल पर 1989 में कई धाराओं के तहत मामले दर्ज थे। अदालत ने दोनों भाइयों के खिलाफ चालान भी पेश किया गया था, लेकिन दोनों कोर्ट में पेश नहीं हुए और फरार हो गए। बाद में कोर्ट ने वारंट भी जारी किए थे।
विज्ञापन

इस के अलावा अब्दुल करीम निवासी कांसीपट्टा पर 2014 में मामला दर्ज किया गया था। बाद में उसे पैरोल पर रिहा किया गया था, लेकिन वह फरार हो गया। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। अब्दुल करीम पर कई मामले पुलिस स्टेशन रियासी में भी दर्ज हैं। एसएसपी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि विभाग की तरफ से चलाए जा रहे अभियान के तहत अभी तक 62 भगोड़ों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें