पुलिस ने एक व्यक्ति को पिस्तौल के साथ पकड़ा है। उसके पास से 11 गोलियां भी बरामद की गईं। आरोपी पर हत्या का प्रयास और एनडीपीएस के आरएस पुरा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज हैं। आरोपी अश्विनी कुमार आरएस पुरा के गांव लंगड़ेयाली का रहने वाला है।
एसडीपीओ रफीक मन्हास ने बताया कि चट्ठा पुलिस ने नाके पर हक्कल गांव की तरफ से बाइक से आ रहे युवक को रोका। जब उससे पूछताछ की गई तो उसने अपना अश्विनी बताया। संदिग्ध नजर आने पर तलाशी ली गई तो पिस्तौल बरामद हुई।
आरोपी पर पुलिस ने 3/25 आर्म एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। पिछले पंद्रह दिन में गांधी नगर सब डिवीजन में यह तीसरा ऐसा मामला है जब किसी को पिस्तौल के साथ पकड़ा गया हो।