फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में फर्जी गन लाइसेंस बनानेे वालों की धरपकड़ तेज

Fri, 29 Sep 2017 11:21 AM IST
विनय सिंह,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
- फोटो : DEMO PHOTO
विज्ञापन
राजस्थान पुलिस और अपराधियों के बीच बीते दिनों अलवर में मुठभेड़ के बाद रियासत में फर्जी गन लाइसेंस बनने की बात सामने आने के बाद दोमाना पुलिस ने भी मामला दर्ज कर लिया है। राजस्थान से विशेष टीम भी जम्मू पहुंच गए हैं। इस मामले में राजस्थान में पकड़े गए आरोपी के पास से सैकड़ों फर्जी लाइसेंस मिले थे, जिनमें 50 फर्जी लाइसेंस रियासत में बने थे।
विज्ञापन


हालांकि जांच के बाद एक ही आरोपी अभी तक पुलिस के हत्थे चढ़ सका है। अब पुलिस बन तालाब स्थित एक गन हाउस के खिलाफ कार्रवाई कर रही है और दोमाना थाना में उसका मामला भी दर्ज किया गया है। बनतालाब क्षेत्र में मौजूद गन विक्रेता के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद कार्रवाई तेज कर दी है। बनतालाब क्षेत्र के अन्य विक्रेता भी पुलिस की रीडार में हैं और उनसे भी पूछताछ की जाएगी।  


सूत्रों के अनुसार रामबन और डोडा जैसे इलाकों में यह व्यवसाय तेजी से फल फूल रहा है, जहां आसानी से लोग मोटी रकम में लाइसेंस बनवाकर सीधे जम्मू हथियार खरीदने पहुंच जाते हैं। यह लाइसेंस देखने में असली लगते हैं, लेकिन जांच में फर्जी साबित हो सकते हैं। गौरतलब है कि राजस्थान के एंटी टेररिस्ट स्क्वायड(एटीएस) की शिकायत पर दोमाना पुलिस ने गन बेचने वाले दुकानदार पर बुधवार को केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


बनतालाब स्थित दुकान के मालिक राहुल ग्रेवाल के खिलाफ यह केस दर्ज हुआ है। गौरतलब है कि राजस्थान में हुई घटना के बाद राजस्थान पुलिस ने कुपवाड़ा और जम्मू शहर मेें छापेमारी की थी। इसके बाद राजस्थान एटीएस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से छन्नी हिम्मत निवासी राहुल ग्रेवाल को हिरासत में लिया था। हालांकि इस मामले के बाद रियासत पुलिस काफी सक्रिय है। लेकिन, पूर्ण रूप से फर्जी गन लाइसेंस बनाने वाले अन्य आरोपियों की तलाश पुलिस को अभी भी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें