कश्मीर घाटी में अलगाववादियों ने लोकसभा उपचुनाव के बहिष्कार की अपील की है। हुर्रियत के दोनों धड़ों समेत जेकेएलएफ ने संयुक्त रूप से चुनाव बहिष्कार की अपील की, हालांकि इस बाबत बुलाई गई प्रेस कांफ्रेंस से पूर्व ही हुरियत नेता सैयद अली शाह गिलानी, मीरवाइज उमर फारूक और जेकेएलएफ के यासीन मलिक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
श्रीनगर के हैदरपुरा स्थित अलगाववादी नेता सैयद आली शाह गीलानी के घर पर वीरवार को हुर्रियत (एम) के अध्यक्ष मीरवाइज और जेकेएलएफ़ के चेयरमैन मोहम्मद यासीन मलिक संयुक्त प्रैस कांफ्रेंस के लिए पहुंचे थे।
तीनों अलगाववादी नेताओं को हिरासत में लेकर पुलिस टीम हुमहामा पुलिस थाने की ओर रवाना हो गई। मीडिया कर्मियों को घर में दाखिल होने की अनुमति नहीं दी गई। पुलिस द्वारा ले जाए जाने के वक्त तीनों अलगाववादी नेता चुनाव बहिष्कार के नारेबाजी करते रहे। बाद में जारी किए गए एक बयान में चुनाव बहिष्कार की काल पर सख्ती से अपील पर जोर दिया है।