फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद

Mon, 26 Nov 2018 05:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
jammu - फोटो : ani
विज्ञापन

सुरक्षाबलों ने आतंकियों की सूचना के बाद गांदरबल जिले में व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान आतंकी ठिकाने को ध्वस्त कर बड़ी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया है।    जानकारी के अनुसार गांदरबल पुलिस और सेना की 5 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) ने एक सूचना पर जिले के गुटलीबाग इलाके के बदरगुंड में संयुक्त तलाशी अभिायान चलाया। इस दौरान जंगल क्षेत्र में एक आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर एक इंसास राइफल, चार इंसास मैगजीन, आठ इंसास की गोलियां, 37 एके-47 राउंड व 1 चाईनीज ग्रेनेड के अलावा खाने-पीने का सामान बरामद किया गया है।

विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने पुष्टि करते हुए बताया कि बरामद हुई इंसास राइफल सुरक्षाबलों से छीनी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि सुरक्षाबलों ने इन दिनों आतंकियों के खिलाफ बड़ा अभियान चला रखा है। गत तीन दिन में हुईं मुठभेड़ के दौरान 13 आतंकी मारे गए हैं।
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें