फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः अनंतनाग के जंगल में आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में बरामद किए हथियार

Sun, 21 Feb 2021 08:50 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
बरामद हथियार - फोटो : जम्मू-कश्मीर पुलिस
विज्ञापन

श्रीनगर में कृष्णा ढाबा हमले के साजिशकर्ता की गिरफ्तारी के बाद पुलिस और सेना ने अनंतनाग के जंगल में आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ किया है। इस संयुक्त अभियान में सुरक्षा बलों को तीन एके-56 राइफल, दो चीनी पिस्तौल, दो चीनी ग्रेनेड, एक दूरबीन, छह एके मैगजीन और बाकी अन्य सामान बरामद हुआ है। 

विज्ञापन


बता दें कि खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने अनंतनाग के जंगल में तलाशी अभियान शुरू किया था। इसी दौरान आतंकियों का ठिकाना बरामद हुआ, जिसे नष्ट कर दिया गया है। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
 

यह भी पढ़ेंः श्रीनगर हमले की आतंकियों को चुकानी होगी बड़ी कीमत, बैठक में बनाई गई ये रणनीति    

विज्ञापन


इससे पहले मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के बीरवाह इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बलों ने शनिवार को संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान मीरपोरा गांव की घेराबंदी कर आने और जाने के रास्ते बंद कर दिए और तलाशी ली गई, लेकिन आतंकियों का कोई भी सुराग हाथ नहीं लगा। इसके बाद ऑपरेशन स्थगित कर दिया गया। अभियान में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और सीआरपीएफ के जवान शामिल हुए। गांव का चप्पा चप्पा खंगाला गया।
विज्ञापन


गुरुवार देर रात को भी बीरवाह इलाके में एक सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों द्वारा तलाशी अभियान चलाया गया था। इस दौरान आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई फायरिंग में जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक जवान शहीद हो गया था। जबकि दोनों आतंकी फरार हो गए थे। फिलहाल पुलिस आसपास के कई इलाकों में आतंकियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें