ग्रामीण क्षेत्रों में नाके लगने से क्षेत्र के लोगों में खुशी
विजयपुर। पुलिस तस्करों पर कार्रवाई के लिए पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। पुलिस अब ग्रामीण क्षेत्रों में रात को गुप्त नाके लगा रही है। क्षेत्र में गो तस्करी के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह कदम उठाए जा रहे हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों में नाके लगने से क्षेत्र के लोगों में खुशी है। गोवंश की तस्करी व क्रूरता को रोकने के लिए पुलिस अब सामाजिक संगठनों के साथ-साथ ग्रामीणों की भी मदद ले रही है। गो रक्षकों के साथ मिलकर पुलिस रात को गश्त कर रही है और जानकारी मिलने पर तस्करों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है। गो रक्षक और पुलिस आपसी तालमेल कर संयुक्त अभियान चलाएगी।
गो तस्करी को रोकने के लिए पुलिस ने जिला के एंट्री पॉइंट पर नाके लगा दिए हैं। गो तस्करी में पकड़े जाने पर वाहन को जब्त कर आरोपी के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। तस्करी को रोकने के लिए पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है।
वरिंदर मन्हास, एसएसपी सांबा