फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखनूर में मेटाडोर यूनियन का चुनाव आज

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। सीमावर्ती क्षेत्र के मेटाडोर यूनियन का चुनाव बुधवार (आज) होगा । करीब बीस साल बाद हो रहे चुनाव मात्र अध्यक्ष पद का है। इस पर सीधा मुकाबला दो लोगों में है। अध्यक्ष पद के लिए अजीत सिंह (गुड्डू) और देवेंद्र सिंह (रीम्पी) आमने-सामने हैं।
विज्ञापन

कस्बे अखनूर क्षेत्र से करीब 217 मेटाडोर का संचालन होता है। चुनाव में मेटाडोर मालिक ही मतदान कर सकेंगे। मतदान सुबह 11 से 4 बजे तक होगा। इसके बाद मतों की गिनती पर परिणाम घोषित किया जाएगा। मतदान स्थानीय प्रशासन और जम्मू मेटाडोर यूनियन की देखरेख में होगा। मतदान अखनूर बस अड्डा स्थित मेटाडोर यूनियन कार्यालय में होगा। मतदाताओं का कहना है कई साल बाद अखनूर मेटाडोर यूनियन का चुनाव होना अच्छी पहल है। चुनाव के बाद यूनियन होने पर समस्याओं का समाधान होगा। उन्होंने बताया यूनियन की तरफ से प्रशासन और जम्मू मेटाडोर यूनियन से तालमेल बढे़गा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें