हमास के साथ मिलकर खुद को जीवंत होने का प्रमाण दे रहे पर गंभीर घटनाक्रमब्रिगेडियर विजय सागर (सेवानिवृत्त) ने कहा कि लश्कर और जैश अंतिम सांसें ले रहा है। कश्मीर में उनकी कमर तोड़ दी है, अब उन्हें स्थानीय समर्थक नहीं मिल रहे है। ऐसे में ये आतंकी संगठन अब हमास के साथ मिलकर खुद के जीवंत होने का प्रमाण दे रहे हैं। पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति खराब है।
उन्होंने कहा फिर भी ये चिंताजनक है और हमें इसे गंभीरता से लेना होगा। हमारे सुरक्षा ग्रिड इससे निपटने में सक्षम है। हमें अमेरिका के साथ मिलकर इनका खात्मा करना होगा। हमास, एक फलस्तीनी आतंकवादी संगठन है, जिसने इजराइल के खिलाफ युद्ध का एलान कर रखा है। हमास ने अपनी गतिविधियों को मुख्य रूप से मध्य पूर्व तक ही सीमित रखा है। गुलाम जम्मू-कश्मीर में आतंकी कमांडरों के साथ इसके नेताओं की मौजूदगी हमास की जम्मू-कश्मीर में बढ़ती दिलचस्पी और कश्मीर के मुद्दे पर एकजुट होने का संकेत हो सकता है।