फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडीपी की बैठक में सरकार की आलोचना

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। पीडीपी कार्यकर्ताओं की तरफ से रविवार को गुड़ा मोड़ में एक बैठक हुई। इस मौके पर पार्टी के सांबा जिला प्रधान डॉ. हरमेश सिंह सलाथिया मुख्य अतिथि रहे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने चल रही परेशानियों की जानकारी जिला प्रधान को दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आप लोगों की परेशानियों को जल्द हल कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस समय महंगाई चरम पर है। सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। इस कारण लोग परेशान हैं। डॉ. हरमेश सिंह ने कहा कि बहुत सरकारें आईं और गईं, लेकिन इस सरकार में कोई सुनवाई नहीं होती। जनता धरना प्रदर्शन कर रही है, लेकिन उसकी समस्याओं के समाधान की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें