फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनि महा उत्सव 11 को शनिधाम में मनाया जाएगा

विज्ञापन
शनि महा उत्सव के संबंध में बैठक में विचार करते समिति के सदस्य।
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 11 जून को प्रसिद्ध शनि धाम ज्यौड़ियां में वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसकी जानकारी शनि देव सेवा समिति के अध्यक्ष अभिषेक गुप्ता व प्रवक्ता पंडित सन्नी शर्मा ने दी।
विज्ञापन

बता दें कि जम्मू संभाग के अखनूर सब डिवीजन की तहसील ज्यौड़ियां में रविवार को शनि देव सेवा समिति के अध्यक्ष अभिषेक गुप्ता की अगुवाई में एक बैठक हुई। इसमें समिति की ओर से उत्सव की तैयारियों को लेकर विचार विमर्श किया गया। लोगों से आह्वान किया गया कि शनि देव के महाउत्सव में सपरिवार पहुंच कर पुण्य के भागी बनें। समिति की ओर से बताया गया 11 जून को शनि महा उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। उनका कहना था कि उत्सव की तैयारियां चल रही हैं। कार्यक्रम में सुबह शनि देव की पवित्र शिला का पांच रतनी अभिषेक किया जाएगा। उसके बाद विद्वानों द्वारा हवन यज्ञ, कन्या पूजन, भजन कीर्तन कर भंडारा खोला जाएगा।
समिति ने उपायुक्त व एडीजीपी से मांग की है कि इस बार सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। प्रशासन की ओर से यहां सुरक्षा तथा अन्य बंदोबस्त किए जाएं। अभिषेक गुप्ता ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि 2 वर्षों से कोरोना के चलते यह कार्यक्रम नहीं हो पाए। इसके बाद श्रद्धालु बड़ी संख्या में शनि देव के दर्शन करने के लिए पहुंचेंगे। इस मौके पर समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें