फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलजी और डीजीपी को हटाया जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। कश्मीर घाटी में निर्दोष लोगों को आतंकवादियों द्वारा मारा जा रहा है, लेकिन सरकार इस ओर कड़ी कार्रवाई नहीं कर रही है। इस कारण लोगों में रोष है।
विज्ञापन

क्षेत्र के पूर्व सैनिक सरदार बाना सिंह, दिलीप कुमार, जोगिंदर सिंह, संदीप कुमार, सुरजीत सिंह, वरिंदर सिंह, शीला देवी, किरण बाला, सपना देवी आदि ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की है कि अगर जम्मू-कश्मीर में अमन शांति लानी है तो एलजी मनोज सिन्हा और डीजीपी दिलबाग सिंह को तत्काल बदला जाए और इनके स्थान पर कोई और एलजी और डीजीपी लगाया जाए। क्योंकि जबसे इन्होंने पदभार संभाला है तबसे आज तक निर्दोष लोगों की हत्या की जा रही है। एलजी मात्र यही कहते हैं कि हम लोग कड़ी कार्रवाई कर रहे हैं, लेकिन कड़ी कार्रवाई की होती तो आज निर्दोष लोगों की हत्या न होती। क्योंकि इस समय 1990 जैसे हालात बन चुके हैं। लोगों ने कहा कि अमरनाथ यात्रा शुरू होने वाली है और लाखों लोग दर्शन के लिए पहुंचेंगे। अगर ऐसे ही हालात रहे तो कोई भी श्रद्धालु नहीं पहुंचेगा। लोगों ने मांग की है कि एलजी और डीजीपी को तत्काल बदला जाए, ताकि हालात सामान्य हो सकें। अगर इन दोनों को तत्काल नहीं बदला तो इनके खिलाफ धरना प्रदर्शन शुरू कर देंगे। संवाद
लक्षित हत्या के विरोध में आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन
अखनूर। कश्मीर घाटी में लक्षित हत्या के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को नारेबाजी करके प्रदर्शन किया। मांग की कि घाटी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जाए।
विज्ञापन

फौव्वारा चौक में मनोहर लाल की अगुवाई में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया, और घाटी में टारगेट किलिंग रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कश्मीर घाटी में लक्षित हत्या पर निर्दोष लोगों की हत्या की जा रही। केंद्र सरकार सुरक्षा व्यवस्था स्थापित करने में नाकाम रही है। सरकार को कडे़ कदम उठाने चाहिए। संवाद
कश्मीर में हो रही लक्षित हत्या पर चिंता जताई
सांबा। सरकारी गेस्ट हाउस में प्रदेश कांग्रेस के मुख्य वक्ता संदीप शर्मा ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में कश्मीर में हो रही लक्षित हत्या पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि कश्मीर में हो रही लक्षित हत्याओं की वह निंदा करते हैं। बहीं कश्मीर में आतंकवादियों की गोलियों का निशाना बनी रजनी बाला के परिवार को प्रशासन द्वारा कोई आश्वासन नहीं दिया गया है, जिससे हम एलजी और केंद्रीय गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हैं। कश्मीर में शांति बहाल करने में भाजपा विफल है। एक बार फिर से 1990 का माहौल बनाया जा रहा है। प्रेसवार्ता में सुरिंदर अत्री, शाम पाल सिंह, बलदेव राज, रामलाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें