विजयपुर। आम आदमी पार्टी युवा इकाई के प्रधान शुभम राजपूत की अध्यक्षता में सोमवार को कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें क्षेत्र के कई लोगों ने पार्टी का दामन थामा। जिनका उप प्रधान असलम कोली ने स्वागत किया। असलम कोली ने लोगों की समस्याएं सुनीं और हल कराने का आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा जिस तरह प्रदेश में पार्टी को लोगों का समर्थन मिल रहा, उससे लगता है कि भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश बनाए जाने के लिए लोग जनादेश देंगे। देश भर में लहर चली है। हर कोई आम आदमी पार्टी में शामिल होने के लिए व्याकुल है। हम लोगों से कहते हैं कि ईमानदारी की हमेशा जीत होती है। अरविंद केजरीवाल ईमानदार नेता हैं, जिनकी अध्यक्षता में जो कार्यक्रम चल रहे हैं, हम आगे भी अपनी ईमानदारी को दूरदर्शी सोच को बनाए रखेंगे। इस मौके पर पार्टी के राजेश पडगोतर के अलावा क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद थे। संवाद