फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में भी होगी आप की सरकार

विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता शुभम सिंह बिकु के साथ।
विज्ञापन
विजयपुर। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता शुभम सिंह बिकु के नेतृत्व में शनिवार को विजयपुर से सवांखा मोड़ तक मोटरसाइकिल रैली निकाली और सवांखा मोड़ में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर पार्टी के महासचिव अमित कपूर, सुजीत कुमार मुख्य अतिथि थे। क्षेत्र के लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और सैकड़ों युवाओं ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा।
विज्ञापन

अमित कपूर ने कहा कि जैसे दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है। वैसे ही आने वाले दिनों में जम्मू-कश्मीर में भी सरकार होगी। लोगों को हर प्रकार की सुविधा दी जाएगी। इस समय जम्मू-कश्मीर की जनता बिजली और पानी के बिलों को लेकर काफी परेशान है। जैसे दिल्ली में बिजली पानी फ्री किया गया है, वैसे ही जम्मू-कश्मीर में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें