फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों की हालत पहले से भी बदतर हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। पैंथर्स पार्टी के नेता एवं पूर्व मंत्री यशपाल कुंडल ने सोमवार को रामगढ़ के विभिन्न गांवों में जनसभाएं कीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोग आज भी साफ पानी, सड़कों और मूलभूत सेवाओं के लिए तरस रहे हैं। आज महंगाई की मार से जनता परेशान है। गांव की हालत पहले से भी बदतर हो चुकी है।
विज्ञापन

सीमावर्ती क्षेत्र के गांव में भाजपा के नुमाइंदे कभी दर्शन नहीं देते। मोदी सरकार के पास सिर्फ मन की बात के अलावा कुछ नहीं है। अब उसके बजट में हर दिन पेट्रोल के दाम में आग लग रही है। किसान से लेकर कारोबारी तक परेशान हैं। पेट्रोल का दाम सौ रुपये लीटर के पार हो गया है। कम पूंजी वाले दोपहिया से सामान की आपूर्ति कर व्यवसाय करते हैं, लेकिन अब उनके सामने भी मुश्किल खड़ी हो रही है। खेती-किसानी करके जीवन यापन करना आज कठिन हो गया है। कुंडल ने कहा कि जनता अब सहन करने की सीमा को पार कर चुकी है। जनता इस बार भाजपा को 50 के पार नहीं, बल्कि लखनपुर के पार करेगी।
विज्ञापन

कुंडल ने गांव बरोटा, नंदपुर, दग बलोतरा, कलाह, स्वंखा आदि गांव में सभाओं को संबोधित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें