फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवीण कुमार ने किया आजाद उम्मीदवार के तौर पर नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। म्यूनिसिपल कमेटी के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव जल्द ही होने वाला है। तीन दिसंबर को नामांकन पत्र दायर करने की अंतिम तिथि थी, जिसमें भाजपा के कैप्टन बचन लाल ने नामांकन पत्र दायर किया है। जबकि आजाद उम्मीदवार के तौर पर प्रवीण कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।
विज्ञापन

प्रवीण कुमार ने नामांकन पत्र भरने के बाद जमा करा दिया है। कैप्टन बचन लाल ने अपना नामांकन पत्र तो भर दिया है, लेकिन अभी जमा नहीं किया है। आजाद उम्मीदवार प्रवीण कुमार के साथ दो और पार्षद नामांकन पत्र भराने के लिए आए थे। वहीं दूसरी ओर कैप्टन बचन लाल के साथ छह पार्षद और पार्टी के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। नामांकन पत्र जमा कराने की अंतिम तिथि 6 दिसंबर है। 7 दिसंबर को फार्म की जांच और 8 दिसंबर को सुबह 11 बजे मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें