फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार पहले राज्य का दर्जा वापस करे

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। पैंथर्स पार्टी के महासचिव और पूर्व मंत्री यशपाल कुंडल ने बुधवार को कहा कि मोदी सरकार प्रदेश में राजनीतिक गतिविधियों को शुरू करने से पहले राज्य का दर्जा वापस करे। वह प्र्रेसवार्ता में बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार परिसीमन की प्रक्रिया पूरी करके जल्द विधानसभा चुनाव कराए। कुंडल ने मोदी सरकार का ध्यान अनुसूचित जाति के लोगों की ओर दिलाते हुए कहा कि आजादी के बाद से जम्मू सूबे में एससी समुदाय के लोगों का वोट 25 से 30 प्रतिशत तक पहुंच चुका है। लेकिन आजादी के बाद से ही उनको अनदेखा किया गया है। एक भी बार न तो लोकसभा के लिए और न ही राज्यसभा के लिए एससी समुदाय के लिए सांसद की सीट आरक्षित की गई। 1996 के बाद से आज तक परिसीमन को सही तरीके से लागू नहीं किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें