सांबा। कस्बे की नगर परिषद के अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के बाद सीईओ ने उपायुक्त, निदेशक लोकल बॉडी को भी अवगत करा दिया है। निदेशक लोकल बाडी फ्लोर टेस्ट के लिए समय तय करेंगे। इसमें नपा अध्यक्ष पद के लिए फ्लोर टेस्ट होगा।
अविश्वास प्रस्ताव लाने वालों में 3 पार्षद भाजपा से, 2 पैंथर्स से, 2 कांग्रेस, एक पीडीपी और छह निर्दलीय हैं। सनद रहे कि वर्ष 2018 में नगर परिषद के चुनाव हुए। तो भाजपा ने पवन कोहली को अध्यक्ष बनाया। हालांकि भाजपा के पास पूरे पार्षद भी नहीं थे। कांग्रेस व निर्दलयी पार्षदों के सहयोग से अध्यक्ष पद हासिल कर लिया था। अब एक बार फिर से भाजपा अपने ही पार्षद को अध्यक्ष बनाए जाने की फिराक में है।