फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाएगी आप

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। विधानसभा चुनाव की अटकलों को देखते हुए व एक नए विकल्प के रूप में उभर रही आम आदमी पार्टी के नेताओं ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में अगली सरकार आम आदमी पार्टी की बनेगी।
विज्ञापन

नेताओं का दावा है कि 90 से 88 सीटें आप जीतेगी। इसी संदर्भ में कस्बे में पार्टी के कार्यकर्ताओं की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने पार्टी का दामन थामा। दिल्ली के बाद पंजाब में आप की जीत को देखते हुए स्थानीय नेताओं का पार्टी पर विश्वास बढ़ रहा है। इसको देखते हुए पार्टी से सांबा के कई नेता दामन थाम चुके हैं। आप नेता व जम्मू-कश्मीर प्रभारी मुनीश सिन्हा ने कहा कि भाजपा की दोहरी नीतियों से आम लोग तंग आ चुके हैं। महंगाई व बेरोजगारी ने लोगों की कमर तोड़ दी है। लोगों के पास कोई विकल्प नहीं था। अब आम आदमी पार्टी के आने से लोगों को एक आस जगी है। यही कारण है कि जम्मू-कश्मीर का युवा भी पार्टी से जुड़ रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने महिलाओं से अनुरोध किया है कि वह आप से जुडे़ं। आपकी सरकार बनने पर महंगाई व बेरोजगारी पर अंकुश लगाया जा सके। साथ में उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में जिले भर में जन संपर्क अभियान शुरू किया जाएगा।
इस अवसर पर जंग सिंह, राकेश शर्मा, पर्वू सरपंच मनी राम व धीरज गुलेरिया के साथ दर्जनों लोगों ने आप का दामन था। पार्टी के ओपी खजूरिया, राज कुमार, निशात मुकेश सूदन, आरएस जमवाल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें