फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव देरिया में एक दिवसीय कैंप का आयोजन कर पशुओं के स्वास्थ्य की जांच की

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। शेर-ए-कश्मीर कृषि विश्वविद्यालय के वेटरनरी विभाग की तरफ से शुक्रवार को बडियाल ब्राह्मणा अपर के गांव देरिया में शिविर कैंप लगाकर पशुओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। किसानों को पशुओं की देखभाल के बारे में विस्तार से बताया गया। सरपंच बिन्नी शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में वेटरनरी विभाग के डॉक्टरों की टीम ने सेवाएं दीं। वेटनरी विभाग के डॉ. हंसराज ने कहा कि पंचायत स्तर पर इस शिविर का आयोजन शेर-ए-कश्मीर कृषि विश्वविद्यालय के वेटरनरी विभाग की तरफ से किया गया है। उन्होंने किसानों को बताया कि किस तरह से लक्षण देखे जाने पर पशुओं की बीमारियों को जांच कराएं। अगर कोई पशु बीमार होता है तो उसका तुरंत उपचार कराएं। इस मौके पर पंचायत के अन्य प्रतिनिधि व कई किसान भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें