फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंब में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की बैठक

विज्ञापन
सांबा पहाडी कस्बा सुंब मे कांग्रेस कार्यकर्ता बैठक करते हुए - फोटो : SAMBA
विज्ञापन
सांबा। जिले के पहाड़ी ब्लॉक सुंब में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से वीरवार को एक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता कांग्रेस के जिला प्रधान संजीव शर्मा ने की। बैठक में क्षेत्र के लोगों की कई समस्याओं पर चर्चा हुई। सड़कों की हालत पर लोगों ने रोष जताया।
विज्ञापन

बिजली, पानी की आपूर्ति आदि समस्याओं को उठाया। लोगों ने कहा कि जहां आवश्यक वस्तुओं की कीमतों ने पहले ही आम आदमी की कमर तोड़ दी है, वहीं डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस की कीमतों ने उनका जीवन दयनीय बना दिया है। संजीव शर्मा ने लोगों को आश्वासन दिया कि वह और उनकी पार्टी जिला प्रशासन के समक्ष समस्याओं के समाधान के लिए इन सभी मुद्दों को उठाएंगे। बैठक में विनोद कुमार, बोध राज नायब सरपंच, हंस राज, लहर चंद, बबलू आदि भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें