सांबा दिव्यांग को स्कूटी देते डीडीसी के सदस्य शिल्पा दुबे
- फोटो : SAMBA
सांबा। भाजपा दिव्यांगों के जीवन को सक्षम व सुचारु बनाने के लिए आवश्यक कदम उठा रही है। ताकि देश का हर दिव्यांग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना करते हुए भारतीय होने पर गर्व महसूस करे।
यह बातें मंगलवार को भाजपा नेत्री एवं विजयपुर बी की डीडीसी सदस्य शिल्पा दुबे ने कही। उन्होंने विजयपुर क्षेत्र के अंतर्गत पंचायत गुड़वाल-बी के गांव गगोर में दिव्यांग अनुबाला पुत्री शाम सुंदर को समाज कल्याण विभाग की तरफ से स्कूटी प्रदान करने के बाद उपस्थित लोगों से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को अंतरराष्ट्रीय मंच पर ऊंचा स्थान दिलाया है। मेरा जनता की सेवा के लिए दिन रात अथक प्रयास रहेगा और जरूरतमंदों तक सरकार की योजनाओं को घर द्वार तक पहुंचाने की कोशिश रहेगी।
इस अवसर पर धीरज शर्मा, पंच शेर सिंह, राकेश कुमार व वरिष्ठ समाजसेवी चंद्र शेखर भी मौजूद थे।
भाजपा खौड़ मंडल की बैठक आयोजित
ज्यौड़ियां। छंब विधानसभा क्षेत्र के मंडल खौड़ में मंगलवार को बैठक मंडल अध्यक्ष सुखदेव सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सरपंच पंचायत मट्टू व सेवानिवृत्त कैप्टन स्वर्ण सिंह को भाजपा एक्स सर्विसमैन सेल का प्रधान नियुक्त किया गया। इस मौके पर अखनूर के प्रधान सुग्रीव सिंह उपस्थित रहे। डीडीसी के उपाध्यक्ष सूरज सिंह, पूर्व विधायक डॉक्टर कृष्ण लाल, खौड़ नगर पालिका अध्यक्ष डिप्टी राम, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र सिंह भाऊ सहित अन्य कई लोग उपस्थित रहे। संवाद