फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव सेना के नाम पर उगाही करने वालों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
सांबा बैठक को सबोंधित करते शिव सेना बाल ठाकरे के सदस्य - फोटो : SAMBA
विज्ञापन
सांबा। कस्बे में शिव सेना बाला साहेब ठाकरे की जिला इकाई की ओर से शनिवार को एक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान नीलम सिंह संब्याल ने की। उन्होंने उन लोगों को आगाह किया जो शिवसेना के नाम पर धन की मांग कर बदनाम कर रहे हैं। उन्होंने लोगों को भी सूचित किया है कि शिवसेना कभी भी इस तरह के कदाचार में लिप्त नहीं होती है। यदि कोई व्यक्ति किसी उद्योगपति/ कारखाने से पैसे की मांग करेगा तो शिवसेना उन्हें बख्शेगी नहीं और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

इसके अलावा हम सांबा की सभी कीटनाशक कंपनियों से अनुरोध करते हैं कि वे अपने संयंत्र को चलाएं और काम करना शुरू करें और किसी भी कचरे को बसंतर नदी में न फेंके। बैठक में राज सिंह चाढ़क, पवन शर्मा, कमल भट्टी, विजय मान्याल आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें