बाड़ी ब्राह्मणा। मुख्य बाजार में एक दुकान से चोरी करने के बाद थोड़ी ही दूरी पर भागने के बाद लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार विनोद कुमार पुत्र रमेश कुमार निवासी जिंदराह जम्मू जो मौजूदा समय में बाड़ी ब्राह्मणा के सरोर अड्डा में रह रहा है। शनिवार को वह बाड़ी ब्राह्मणा के मुख्य बाजार में एक दुकान के बाहर बैठा था। जैसे ही दुकानदार की नजर हटी तो उसने तुरंत तेल का एक टीन उठा लिया और लेकर जाने लगा, लेकिन दुकानदार ने देखा कि उसका तेल का एक टीन गायब हो गया। उसने तुरंत आसपास के लोगों को इसके बारे में सूचित किया। इतनी देर में भागते हुए कुछ लड़कों ने उस चोर को तेल के टीन के साथ पकड़ लिया। उसके बाद बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस को सूचित कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी। संवाद