फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक की कायरतापूर्ण हमले की निंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। घाटी में शिक्षिका रजनी बाला की हत्या किए जाने कई सामाजिक व राजनीतिक दलों ने कड़े शब्दों में निंदा की है। सभी इस हमले को कायरतापूर्ण करार दिया है।
विज्ञापन

किसान तहरीक के प्रदेश अध्यक्ष किशोर कुमार ने कहा कि जिस प्रकार एक महिला शिक्षिका की हत्या की गई, उसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। केंद्र सरकार द्वारा टारगेट किंलिग किए जाने पर नियंत्रण के लिए कारगर कदम उठाने चाहिए। यह दुर्भाग्य की बात है कि सिवाय बयानबाजी के कुछ नहीं किया जा रहा।
कर्ण ईशव समाज कल्याण सोसायटी की प्रधान तजेंद्र कौर ने कहा कि आए दिन कश्मीर में टारगेट किंलिग हो रही है। जो देश के लिए चिंताजनक है। राजनीतिक दलों को चाहिए कि बिना किसी स्वार्थ के मानवता की बेहतरी के लिए कार्य करें। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को चाहिए कि वह लीपापोती करने के बजाय जम्मू संभाग के लोगों की हो रही अनदेखी को दूर करें ताकि कीमती जान बचाई जा सके।
विज्ञापन

यूनियन जम्मू-कश्मीर की ओर से मंगलवार को एक बैठक हुई। इसमें यूनियन सदस्यों ने घाटी में स्कूल शिक्षक पर हुए हमले की निंदा करते हुए सरकार से लोगों की सुरक्षा को पुख्ता बनाने की अपील की। ट्रक यूनियन के अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ ने रजनी बाल के दिवंगत परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान यूनियन के सदस्य तजिंदर सिंह, नरिंदर शर्मा, नरेश भगत, चौ. कृष्ण, जीत सिंह, अयूब खान, कोशल शर्मा, शब्बीर अहमद, कृष्ण कुमार आदि भी मुख्य रूप से मौजूद रहे।
शिक्षिका की हत्या पर शोक जताया
विजयपुर। जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी के प्रांतीय प्रधान एवं पूर्व मंत्री सरदार मंजीत सिंह की देखरेख में मंगलवार को शोक सभा हुई। उन्होंने कुलगाम में आतंकवादियों द्वारा शिक्षिका रजनी बाला की हत्या पर शोक प्रकट किया। मंजीत सिंह ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। मंजीत सिंह ने सरकार से मांग की कि आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। क्योंकि काफी समय से आतंकवादियों द्वारा निर्दोष लोगों की हत्या की जा रही है। शिक्षिका की हत्या करना समाज में गलत संदेश जाता है। क्योंकि उसे भगवान का दर्जा दिया गया है। शोक सभा में पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद थे। संवाद
दूसरी तरफ भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा की देखरेख में शोक सभा हुई। उन्होंने शिक्षिका को श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखा। इस मौके पर जयराम शर्मा, सुभाष सिंह जमवाल, धीरज शर्मा, नरेंद्र प्रताप सिंह, अमर सिंह, सर्वजीत जोहल, अजय शर्मा, डीडीसी सदस्य शिल्पा दुबे आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें