फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणो की दिक्कतो के वारे में जानकारी प्राप्त की

विज्ञापन
ग्रामीणो की दिक्कते सुनते भाजपा सांवा जिला प्रभारी हकूमत सिंह - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
मीरां साहिब। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा सांबा प्रभारी सरदार हकुमत सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को गांव टिंडेकलां में एक बैठक हुई। इसमें पहुंचे ग्रामीणों ने आ रही दिक्कतों के बारे में बताया। हकुमत सिंह उनका समाधान कराए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बैठक में कालीदास, विशंबरदास, तरविंद्र सिंह, कीर्तन सिंह, सुरेंद्र कुमार, राज कुमारी, प्रेमचंद, सुखदेव सिंह आदि ने कहा कि गांव में लेनड्रेन का निर्माण नहीं कराए जाने पर लोगों को आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। चार वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री आवास योजना का आवेदन किए लोगों लाभ नहीं मिल पाया। इनको इसकी अधिक जरूरत थी। नए राशन कार्ड नहीं बनाए जाने के साथ कई बुजुर्गों द्वारा पेंशन के लिए आवेदन करने की अनदेखी की जा रही है।
हकुमत सिंह ने कहा कि गांव में अधिकतर पिछड़े वर्ग के लोग रहते हैं। सरकार की ओर से उनकी बेहतरी के लिए बनाई योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा। इस संबंध में संबंधित विभाग के अधिकारियों को अवगत करा समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें