युवा कांग्रेस के राज्य सचिव एडवोकेट अंकुश रैना पत्रकारो को जानकारी देते हुए
- फोटो : RSPURA
मीरां साहिब। युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव अंकुश रैना ने प्रेसवार्ता में पार्टी हाईकमान से मांग की कि प्रदेश में पार्टी को मजबूत करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किया जाए।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि कुछ दिनों से कांग्रेस से जुड़े कुछ नेता तथा कार्यकर्ता पार्टी छोड़ रहे हैं, जो पार्टी के लिए शुभ संकेत नहीं हैं। ऐसे में कांग्रेस हाईकमान को जल्द से जल्द पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद को प्रदेश का जिम्मा सौंपा जाना चाहिए ताकि प्रदेश में पार्टी अपने दम पर सरकार बना सके। संवाद