फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई लोग आम आदमी पार्टी में शामिल हुए

विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के नेता का गांव कत्याल में सरदार ध्यान सिंह का प्रार्टी में शामिल होने पर स्वागत क? - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
आरएस पुरा। कांग्रेस नेता सरदार ध्यान सिंह सैकड़ों समर्थकों के साथ बुधवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। पार्टी के प्रदेश प्रभारी मनीष सिन्हा तथा जम्मू संभाग के संयोजक ओमप्रकाश खजूरिया के साथ-साथ मौजूद पार्टी नेताओं ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

ओमप्रकाश खजूरिया ने कहा कि ध्यान सिंह के पार्टी में शामिल होने से पार्टी को काफी मजबूती मिलेगी। अगर प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार आती है तो लोगों को हर प्रकार की बुनियादी सुविधा प्रदान करने के साथ-साथ भ्रष्टाचार पर नकेल कसी जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर जम्मू-कश्मीर में उनकी पार्टी की सरकार सता में आती है तो जम्मू कश्मीर के लोकल लाटियों को कृषि योग्य भूमि का मालिकाना हक दिया जाएगा। जो 76 वर्षों में किसी भी सरकार को नहीं दिया। लोगों की दिक्कतों का समाधान करने के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य सहित राशनकार्ड बनवाने के साथ राजस्व विभाग से कोई दस्तावेज प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन जारी करने की व्यवस्था की जाएगी और लोगों को कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
प्रभारी मनीष सिन्हा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में पार्टी को लोगों का समर्थन मिल रहा, जिससे लगता है कि झाडू के माध्यम से भ्रष्टाचार मुक्त राज्य बनाए जाने के लिए लोग जनादेश देंगे। केंद्रीय मंत्री गडकरी द्वारा संसद में कहा कि 60 किलोमीटर के भीतर कोई टोल प्लाजा नहीं होगा और तीन माह के बाद बंद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले से ही महंगाई की मार लोगों को सहनी पड़ रही है। अब तीन माह के बाद अवैध टोल प्लाजा बंद करने के लिए कहा गया। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में भ्रष्टाचार दूर करने के लिए पार्टी एक मोबाइल नंबर जारी करेगी, जो लोग भ्रष्टाचार करेंगे उनका चिठ्ठा प्रशासन के समक्ष लाया जाएगा।
विज्ञापन

सिंबल कैंप में रमणीक सिंह रोहित शर्मा सहित कई लोग आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। गांव कल्याणा से सरदार रंजीत सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में लोग आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।
फोटो
जम्मू-कश्मीर में भी आप जीत हासिल करेगी
विजयपुर। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता राकेश राथर की देखरेख में बुधवार को सारबा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा, जिनका राकेश राथर ने स्वागत किया। कहा, पंजाब में आम आदमी पार्टी ने जीत प्राप्त की है, और जम्मू-कश्मीर में भी पार्टी की जीत होगी। राकेश ने लोगों की परेशानियों को भी सुना और हल कराने का आश्वासन दिया। संवाद
फोटो
क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन
अरनिआ। आम आदमी पार्टी की पंजाब में जीत हासिल होने के बाद लोग अन्य पार्टियों को छोड़कर आम आदमी पार्टी का दामन थाम रहे हैं। बुधवार को क्षेत्र के पूर्व सैनिक रंजीत सिंह व कई युवाओं ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा। रंजीत सिंह ने बताया कि अन्य पार्टियों के नेताओं ने सिर्फ आज तक क्षेत्र के युवाओं व अन्य कोई काम पर नहीं लगवाया। जैसे अरविंद केजरीवाल काम कर रहे हैं उनके काम से खुश होकर हमने निर्णय लिया है कि अपने साथियों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो जाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें