फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने बिशनह कस्बे के वार्ड 6 में लोगों की सुनी समस्याएं।

विज्ञापन
फोटो सहित पूर्व विधायक अश्विनी शर्मा वार्ड नंबर 6 में दौरा कर लोगों की समस्या सुनते हुए - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
बिश्नाह। कस्बे के वार्ड-6 में भाजपा नेता व पूर्व विधायक अश्विनी शर्मा ने वार्ड का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनीं। लोगों ने बताया कि वार्ड में गली नालियों की सफाई के लिए कर्मचारी कभी कभार आते हैं, जिससे गली नालियों में गंदगी पटी पड़ी है।
विज्ञापन

भाजपा नेता चरणदास जोगी बताया कि वार्ड में स्ट्रीट लाइट नहीं लगी होने के कारण रात को आने जाने में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हमने कई बार म्यूनिसिपल कमेटी के अधिकारियों से बात कर लाइट लगवाने के लिए कहा, लेकिन हर बार आश्वासन ही मिलता रहा। उन्होंने बताया कि गली पर बने मैनहोल खुले होने के कारण कई बार लोग उसने गिरकर घायल हो चुके हैं, लेकिन हमारी फरियाद सुनने वाला कोई नहीं है। इसीलिए आज हमने आपका वार्ड का दौरा कराया है।
पूर्व विधायक ने सभी आश्वासन दिया कि हम निदेशक लोकल बॉडी से मिलकर परेशानियों का हल कराएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का नारा है कि सबका साथ सबका विश्वास और सबका विकास इसी को लेकर भाजपा हर जगह पर काम करा रही है। इस मौके पर पार्षद कुलबीर सिंह, प्रेमपाल शर्मा, चरणदास जोगी सहित कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें