सभा के दोरान डीडीसी तरणजीत सिंह टोनी व अन्या शाम लाल भगत का स्वागत करते हुए
- फोटो : RSPURA
आरएस पुरा। सुचेतगढ़ डीडीसी सदस्य सरदार तरनजीत सिंह टोनी की अध्यक्षता में रविवार को गांव दबलैड में जनसभा हुई। इसमें प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा करने के साथ समर्थकों के साथ चर्चा की गई।
सरदार तरनजीत सिंह टोनी ने जनसभा में कहा कि वह लंबे समय से सुचेतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोगों की सेवा कर रहे हैं। उनका राजनीतिक सफर भी यहीं से शुरू हुआ है। इसी ब्लॉक के लोगों ने उन्हें सदस्य भी बनाया। सुचेतगढ़ में विकास कार्यों की रफ्तार तेज है, ऐसे कार्य किए जो पिछली सरकारों की अनदेखी के कारण नहीं हो पाए। सरपंच श्याम लाल भगत ने सभा में आए ग्रामीणों का स्वागत किया और कहा कि सुचेतगढ़ की जनता उन पर जो विश्वास जता रही है उन पर वह खरा उतरेंगे। इस मौके पर सरपंच बलकार सिंह, तिलक राज, बिन्नी शर्मा, हजारा सिंह, पूर्व सरपंच कुलविंदर सिंह, बचन चौधरी, मोहन लाल शर्मा, कस्तूरी सिंह, विक्की चौधरी, केहर सिंह ने भी विचार रखे। संवाद