आरएस पुरा। पीडीपी के जिला मीडिया कोऑर्डिनेटर नरेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को गांव कोटली शाह दौला में कार्यक्रम का आयोजन कर क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों में कंबल वितरित किए गए। वरिष्ठ नेताओं सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग भी विशेष तौर मौजूद रहे। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री तथा पार्टी संरक्षक मुफ्ती मोहम्मद सईद को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें याद किया गया।
जिला कोऑर्डिनेटर नरेंद्र शर्मा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य पर कार्यक्रम का आयोजन कर क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों में कंबल वितरित किए गए हैं ताकि सर्दी के इस मौसम में लोगों को राहत मिल सके। इस अवसर पर देवेंद्र कुमार, देवराज शर्मा, दर्शन लाल, राकेश कुमार, गुरमीत सिंह, सुजीत सिंह राजा सहित अन्य भी मौजूद थे। संवाद