फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरेंद्र मोदी द्वारा प्राकृतिक खेती पर राष्ट्रीय सम्मेलन का संबोधन को सुना

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। भाजपा किसान मोर्चा की चकरोई मंडल इकाई की ओर से वीरवार को कार्यक्रम का आयोजन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्राकृतिक खेती पर राष्ट्रीय सम्मेलन में दिए गए संबोधन को सुना। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री चौधरी श्याम लाल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जैविक खेती को बढ़ावा देने के मकसद से किसानों को संबोधित किया। इसके प्रयोग से किसानों को काफी लाभ मिलेगा। केंद्र सरकार की ओर से किसानों को प्राकृतिक खेती करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। ताकि किसान बेहतर गुणवत्ता के साथ अनाज उत्पादन कर सकें। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञ द्वारा भी रसायन का प्रयोग करने पर जमीन की परत कमजोर होने के लिए कहा गया है। ऐसे में किसानों को इससे लाभ मिलेगा। इस दौरान क्षेत्र के कई किसान भी मौजूद थे।
प्राकृतिक खेती पर प्रधानमंत्री के संबोधन का प्रसारण देखा
अखनूर। किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष तरसेम सिंह की अध्यक्षता में गुजरात सरकार द्वारा प्राकृतिक खेती पर शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण पंचयात गड़खाल में सरपंच कश्मीर सिंह के फार्म हाउस पर सुना गया। इस अवसर पर किसानों के साथ पूर्व विधायक राजीव शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद पूूर्व विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश के विकास के लिए कई जनकल्याण योजनाएं शुरू की हैं। इसका लाभ किसानों, गरीबों और जरूरतमंदों को मिल रहा है। इस अवसर पर स्वर्ण सिंह चिब, सोभा राम, शाम सिंह, शाम लाल, देव राज भगत, कृष्ण लाल, कुलदीप सिंह, दुर्गा सिंह, राधे देवी, सुनील, इमरान, मेजर राम, कैप्टन शाम लाल शर्मा उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें