अखनूर। गवर्नमेंट हाई स्कूल घराटल में वीरवार को नई शिक्षा नीति और सामुदायिक लामबंदी जागरूकता शिविर लगाया गया। इसकी अगुवाई चौकी चौरा जोनल शिक्षा अधिकारी रूप लाल ने की।
शिविर में शिक्षा की नई नीतियों के बारे में जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि डीडीसी सदस्य सुरेश शर्मा ने नैतिक शिक्षा मूल्यों पर जोर देते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा शिक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने के लिए शिक्षा में बदलाव किया है। इस पर समाज में शिक्षा नैतिक मूल्यों ग्रहण होगी, जिसमें विकास और देश की तरक्की होगी। इस मौके पर बीडीसी अध्यक्ष सुषमा देवी, राम लाल, रोहित, क्युर रत्तन लाल, तरलोचन दत्त, सुनीता देवी, मुख्य अध्यापक सुनील कुमार, रामेश्वर दत आदि मौजूद रहे। संवाद