फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कशमीर किसान कांग्रेस द्वारा सभा

विज्ञापन
जम्मू कशमीर किसान कांग्रेस कार्यक्रम के दौरान शामिल होने पर स्वागत करते चेयरमैन चौ गारू राम - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
आरएस पुरा। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री व किसान कांग्रेस के चेयरमैन चौ. गारू राम की देखरेख में रविवार को सभा का आयोजन गांव कुतब निजाम में किया गया। इस दौरान गांव के लोगों द्वारा गांव की मुख्य सड़क की खस्ताहाल होने पर इसे ठीक कराने के साथ बुजुर्ग व जरूरतमंदों को पेंशन लगवाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

चौ. गारू राम ने कहा कि केंद्र सरकार के कार्यकाल के दौरान किसानों की अनदेखी करने के साथ महंगाई की मार आम लोगों को सहनी पड़ रही है। किसानों की वर्ष 2019 में ओलावृष्टि से खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को दो वर्ष बीत जाने के बाद मुआवजा नहीं मुहैया कराया गया। पिछले ओलावृष्टि से धान की फसल खराब होने पर अभी तक अनदेखी की जा रही है। कांग्रेस ही लोगों की बेहतरी कर सकती है। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों का साथ देने की अपील भी की। इस दौरान काफी संख्या में गांव के पवन कुमार सहित अन्य ग्रामीणों ने भाजपा व अन्य पार्टियों को छोड़कर कांग्रेस पार्टी दामन थामा।
विज्ञापन

इस अवसर जंग बहादुर मंहास, पूर्ण सिंह, सीता राम, गिरधारी लाल, बचन लाल, सरजु राम, रतन लाल पंच उषा देवी सहित अन्य ग्रामीण भी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें