फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्वे में युवा कांग्रेस द्वारा कार्यक्रम का आयोजन

विज्ञापन
युवा कांग्रेस कार्यक्रम के दौरान विचार रखते कर्ण भगत - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
आरएस पुरा। कांग्रेस पार्टी एससी सेल के प्रदेश अध्यक्ष करण भगत की अध्यक्षता में रविवार को बैठक हुई। बैठक में करण भगत ने कहा कि 370 हटाने के बाद सरकार ने युवाओं के हिस्से की नौकरियां दूसरे प्रदेश के लोगों को दे रही हैं। जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने में नाकाम हो चुकी है। सरकार ने चुनाव से पहले युवाओं को रोजगार देने के जो वादे किए थे। वह झूठे साबित हो रहे हैं। जम्मू-कश्मीर में बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदय भानू चिब ने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी की नीतियों को जन-जन तक लेकर जाएं ताकि पार्टी जमीनी सतह पर मजबूत बनाए जाने के लिए कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। किसान आंदोलन को दबाने के लिए भी सरकार ने काफी प्रयास किए, लेकिन देश के किसानों ने सरकार को झुकने पर मजबूर कर दिया।
बैठक में युवा कांग्रेेस के ब्लॉक प्रधान बनाने पर संदीप रैना तथा उनकी पूरी टीम को मुबारकबाद दी गई। बैठक के दौरान साहिल सिंह, सुनील दत्त, अशोक कुमार, प्रवीण कुमार सिकंदर कुमार, जगदीश राज केवल कृष्ण, अंचल कुमार तवलीन बोपाराए, राही कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें