फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा युवा मोर्चा के आरएस पुरा जिला उपाध्यक्ष अनिल शर्मा त्यागपत्र दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अनिल शर्मा उर्फ लाडी ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में बतया किया उन्होंने मोर्चा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने संकेत दिए कि वे जल्द किसी अन्य राजनीतिक पार्टी में शामिल होंगे।
विज्ञापन

अनिल शर्मा ने कहा कि भाजपा की प्रदेश तथा जिला इकाई लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने में नाकाम रही है। खासकर जिला स्तर पर पार्टी में गुटबाजी बढ़ती जा रही है। इसके चलते उन्होंने त्यागपत्र देने का फैसला किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी में छोटे स्तर के कार्यकर्ताओं की सुनवाई नहीं हो रही है। दूसरा देश में महंगाई तथा बेरोजगारी में वृद्धि देखने को मिल रही है। पिछले दिनों भी उन्होंने कहा था कि अगर पार्टी में छोटे कार्यकर्ताओं की सुनवाई नहीं होगी तो वह पार्टी से नाता तोड़ देंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें